Breaking News

बेटे ने दी महंत पिता की हत्या की सुपारी


 महंत की हत्‍या करने को बेटे ने भेजे 11 बदमाश, आधी रात पुलिस ने 4 को गोली मार पकड़ लिया... फिर दबोचे बाकी 7 बदमाश..

हुआ बड़ा खुलासा 


UP :मथुरा में किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश जख्मी हो गए। बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं। 


अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से संपत्ति विवाद चल रहा है। बिहार की जेल में बंद केशव दास को  बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी। केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था।

"मुख्य संपादक मो शोएब"

Post a Comment

0 Comments