Breaking News

फोन पर बात करना बना मौत का कारण

मृतिका की फोटो

 मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की हत्या, गुस्से में पति ने लाइसेंसी रायफल से सीने में धड़ाधड़ दाग दीं गाेलियां.. पुलिस ने किया अरेस्ट 


UP : बुलंदशहर में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में पति ने शराब के नशे में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। वह फोन पर किसी से बात कर रही थी, इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा  रहता था।


बेटे प्रांशू वर्मा ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे उसके पिता देवपाल घर पर शराब पी रहे थे। उनके साथ ताऊ सतीश भी मौजूद थे। ताऊ के भड़काने पर पिता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से मां सुशीला के सीने में गोली मार दी। रात करीब नौ बजे उसे घटना की जानकारी हुई तो वह घर पहुंचा और मां को अस्पताल लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रांशु का कहना है कि ताऊ आए दिन उसके पिता को मां के खिलाफ भड़काता रहता था। पुलिस ने देवपाल और सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था।प्रांशु ने बताया कि उसकी मां फोन पर अपनी बहनों व अन्य परिजनों से बात करती थी। पिता इसी को लेकर शक करता था। पहले भी इसे लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। कई बार पिता ने उसकी मां को मारने की धमकी भी दी थी। हर बार वह यही सोचता कि शराब के नशे में पिता ऐसा कह रहा है।

पिता ने भी लगाया धमकी देने का आरोप..

हत्यारोपी पर उसके पिता ने भी धमकी देने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद मृतका के घर पर  सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था। घर पर ससुर एक चारपाई पर लेटे हुए थे। घटना से वह काफी व्यथित नजर आए। उनका कहना था कि बेटा देवपाल आए दिन बहु से झगड़ा करता था। वह उन्हें भी हत्या की धमकी दे चुका है।

"प्रधान संपादक मो शोएब"

Post a Comment

0 Comments