दोस्ती फिर प्यार... मिलने के बहाने किडनैप की गई नाबालिग किशोरी , एक करोड़ की हुई डिमांड....
तीन राज्यों की पुलिस ने मिलकर चलाया ऑप्रेशन.. मुरादाबाद से बरामद हुई लड़की
4 आरोपी हुए अरेस्ट.. उद्योगपति की बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर गिरोह मांग रहा था फिरौती
UP : मुरादाबाद से नाबालिग लड़की बरामद हुई हैं।
गुजरात के नवसारी से एक 14 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप किए जाने का मामला सामने आया।आरोपी ने लड़की के उद्योगपति पिता से 1 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की।लेकिन महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किडनैपर्स को पकड़ लिया और लड़की को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
अरेस्ट आरोपी...
1.समीर पठान
2. अभिषेक चौधरी
3.प्रदीप चौधरी
4. मोहित चौधरी
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिसमें आरोपी ने कहा कि उनकी बेटी को अगवा किया गया है और अगर उसे छुड़ाना है तो एक करोड़ की फिरौती देनी पड़ेगी।इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और जांच शुरू कर पुलिस ने लड़की के पिता से फिरौती मांगने वाले के साथ बातचीत जारी रखने को कहा।
पुलिस को इस दौरान पता चला कि लड़की स्नैपचैट के जरिए उत्तर प्रदेश के रहने वाले समीर पठान से संपर्क में थी. उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने पास मिलने बुलाया था. लड़की अकेले नवसारी से सूरत उससे मिलने पहुंची जहां उसने लड़की को किडनैप कर लिया. फिर साथियो की मदद से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने लगा।
पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद लेकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और राजस्थान पुलिस का संपर्क कर किशोरी को बचाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक आरोपी लड़की को लेकर दिल्ली पहुंच चुके थे। इसके बाद नवसारी पुलिस ने दिल्ली स्पेशल सेल की मदद ली पर तब तक वो वहां से यूपी के लिए रवाना हो चुके थे. फिर यूपी एसटीएफ का भी संपर्क किया और मुरादाबाद के पास ही दो अपहरणकर्ताओं के साथ किशोरी को बस से दबोच लिया। बाकी 2 भी बाद में पकड़ लिए गए।
प्रधान संपादक मो शोएब
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments