![]() |
| एलविश यादव सोशल मीडिया फोटो |
एल्विश यादव से जुड़े रेव पार्टी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी राहुल का जब्त किया गया फोन और नीली डायरी इस मामले में कई राज खोल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल के फोन से कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है, जिसके जरिए राहुल के सांप के जहर के डील करने के सुराग मिले हैं। आरोपी राहुल बातचीत के लिए अलग और पैसों के लेनदेन के लिए अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तमाल करता है।
राहुल इतना शातिर है की वो सांप के जहर के लिए जब किसी शख्स (पार्टी) से बात करता था तो सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग ऐप का इस्तमाल करता था। पैसों के लेनदेन के लिए अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐप का इस्तमाल करता था।
नीली डायरी में दर्ज नामों की जांच कर रही पुलिस
ये वो सोशल मीडिया ऐप हैं, जो प्ले स्टोर या पब्लिक प्लेटफार्म पर आसानी से लोगों नहीं मिलते हैं। आरोपी राहुल के फोन से कई संदिग्ध नंबर पुलिस को मिले हैं। जिसकी जांच नोएडा पुलिस कर रही है। आरोपी राहुल के फोन और पुलिस द्वारा जब्त की गई नीली डायरी में कई नाम ऐसे हैं, जो नोएडा पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं।
फोन में पुलिस को मिले कई वीडियो
आरोपी राहुल के फोन में कई वीडियो भी पुलिस को मिली हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। नोएडा पुलिस के हाथ एल्विश और राहुल के बीच की कड़ी के बारे में भी कुछ लीड मिली है। उसको लेकर गुरुवार को राहुल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अब 20ML सांप के जहर की लैब रिपोर्ट का इंतजार है. जिसे नोएडा पुलिस ने जयपुर की लैब में भेजा है।
प्रधान संपादक मो शोएब
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments