ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। मोहर्रम के अवसर पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पूर्वी जोन के गुडंबा और विकासनगर सहित संवेदनशील इलाकों में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की गई।
वहीं पुराने लखनऊ में निकलने वाले ताज़िया जुलूसों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व राजधानी में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments