उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में महज 3 हजार रुपये के विवाद में दोस्त नवाब ने अपने ही दोस्त समीर को सरे आम चाकू से गोद डाला। दोस्त की हत्या कर हत्यारोपी नवाब चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी समीर सोमवार दोपहर बाद अपने घर जा रहा था। बताया है कि समीर का उसके ही दोस्त नवाब से महज 3 हजार के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि समीर को उसके ही दोस्त ने सरेआम बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले।हमलावर दोस्त ने समीर की गर्दन, पेट में चाकू से कई वार किए और चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। समीर लहूलुहान अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा। समीर को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मोहल्लेवासियों और पुलिस ने समीर को घायल अवस्था में खुर्जा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया।समीर के भाई अमन ने पुलिस को बताया कि समीर का उसके दोस्त नवाब से दो दिन पहले भी 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसका दोनों के बीच फैसला भी हो गया था।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments