उत्तर प्रदेश : मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे किनारे स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में प्लास्टिक कारोबारी पंकज जैन की पत्नी मनी जैन की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। देर शाम हुई वारदात से पुलिस विभाग हरकत में आ गया। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपार्टमेंट के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हाईवे किनारे स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में पंकज जैन परिवार के साथ रहते हैं। शहर के मोहल्ला चौक बाजार में उनका प्लास्टिक का कारोबार है। रोजाना की भांति रविवार सुबह वह अपनी दुकान पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी मणि जैन, उनके पिता एवं बच्चे थे। पत्नी मणि दूसरे कमरे में, जबकि ससुर दूसरे कमरे में थे। ससुर की तबीयत खराब रहती है, वह बोल नहीं पाते हैं। बताते हैं शाम करीब पांच बजे कुछ युवक उनके आवास पर प्रवेश कर गए। हमलावरों ने मणि जैन की धारदार हथियार से हत्या की और फिर लाखों के आभूषण व नकदी समेट कर भाग गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments