UP : एटा के जैथरा गांव के 54 लोग एक बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर निकले। इसमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। कासगंज के पटियाली में पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और तालाब में चला गया। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागे। कुछ को निकाल लिया लेकिन ज्यादातर ट्रॉली के नीचे फंस गए। 2 घंटे बीते। 24 लाशें निकाली गई। अब तक उस 8 महीने के बच्चे की लाश नहीं मिली जिसके मुंडन में सब जा रहे थे। 3-4 बार तालाब में जाल डाला गया। अब पंप से पानी निकाला जा रहा।
इसके पहले ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कानपुर में 26 लोग मरे थे। सीतापुर में 16 लोग। बाकी जिलो में भी आए दिन 4-5 लोगों के मरने की खबर आती ही है।
#UttarPradesh
#sachkiawazwebnews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments