जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना काकोरी क्षेत्र में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी सतीश राठौर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में घूरघूरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। बैठक में मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह, उत्तम सिंह एवं देवेंद्र लवानिया सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments