Breaking News

STF को मिली बड़ी कामयाबी, विक्की त्यागी गैंग का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 10 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद...

 


UP : मेरठ एसटीएफ यूनिट को गुरुवार को फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने चरथावल ब्लॉक प्रमुख रहे  विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की 10 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद हुई हैं। वेस्ट UP के डॉन रहे विक्की त्यागी की कोर्ट मे सरेआम हत्या हुई थी। विक्की की पत्नि मीनू त्यागी भी जेल मे बंद हैं।

 एसटीएफ के एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि उत्तराखंड, वेस्ट यूपी के गिरोह को आरोपी विनय त्यागी हथियार बेचता था। मध्य प्रदेश में बनी पिस्टल पश्चिमी यूपी में सप्लाई के लिए लाई गई थी। सहारनपुर का विनय त्यागी हथियारों का सप्लायर है।

उन्होंने दावा किया की विक्की त्यागी का गैंग उसका बेटा रक्षित ऑपरेट कर रहा है। मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में यूपीएसटीएफ ने गिरफ्तारी की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने अभी तक किन लोगों को हथियार उपलब्ध कराए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

#Meerut   #UttarPradesh

Post a Comment

0 Comments