स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दयानंद योग केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का समापन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन एवं शाश्वत पाठक अस्पताल के निदेशक डॉ. विजय पाठक रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रांतीय मंत्री एवं जिला प्रधान पवन सिंह तथा केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में सभी साधकों ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। डॉ. देशबंधु ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि विभिन्न योग शिक्षकों द्वारा अनेक योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विजय पाठक ने कहा कि "योग से जुड़कर ही तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक रोगों से बचाता है बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।"
इस अवसर पर डॉ. विजय पाठक को "योग सम्मान" से सम्मानित किया गया। उन्हें राजमुकुट, माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, सैश एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान "हड्डी रोग और योग" पुस्तक का विमोचन भी किया गया। वहीं शिविर में योग प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रदीप गुप्ता को उप केंद्र प्रमुख, अश्विनी आर्य को संरक्षक, सुमन तिवारी को महिला प्रभारी तथा कुमकुम गुप्ता को उप महिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
समारोह का संचालन डॉ. विनोद मिश्रा ने किया जबकि केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. देशबंधु, प्रदीप गुप्ता, रघुवीर सिंह, सुनील सक्सेना, कुमकुम गुप्ता, संध्या सक्सेना, सुमन तिवारी, चंद्रभाल वर्मा, बाला आहूजा, लल्लन बाबू सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments