Breaking News

फ़िल्म 'दृश्यम' 2 स्टाइल में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने की प्रेमी की हत्या…



UP : सहारनपुर मे 46 दिन पहले हुई मनीष शर्मा की हत्या का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मनीष का मर्डर उसी की GF नीति ने अपने पति कपिल और शेखर सैनी निवासी प्रेमपुरी मुज़फ्फरनगर के साथ मिलकर की थी। फ़िल्म 'दृश्यम' 2 स्टाइल मे मर्डर हुआ और उनकी नाबालिग बेटी ने भी हत्या मे साथ दिया। हत्यारोपी कपिल पुंडीर बेसिक शिक्षा विभाग मे क्लर्क पद पर तैनात है।

क्या हुआ खुलासा...

कपिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मनीष के यहां नौकरी करती थी। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। कई बार कपिल ने पत्नी और मनीष को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। कपिल ने 26 जनवरी की शाम मनीष को अपने घर बुलाया। इसके पश्चात मनीष को चाय में नशीला पदार्थ दे दिया। इसमें शेखर भी शामिल रहा। मनीष के बेहोश होने पर उसके नीति संग मिलकर सिर में हथौड़े से तीन वार कर हत्या कर दी। कार की डिग्गी में मनीष का शव डालकर नानौता क्षेत्र में स्थित नहर में फेंका गया था। आरोपियों की निशानदेही पर शव, हथौड़ा और कार बरामद हुई। 

1.35 लाख में दी थी सुपारी, स्टेशन पर फेंका था मोबाइल...

कपिल ने शेखर को 1.35 लाख रुपये में मनीष की हत्या करने की सुपारी दी थी। कपिल और शेखर की काफी समय से जान-पहचान थी। शेखर को पत्नी के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने मनीष की हत्या करने की सुपारी ली थी। एडवांस में 90 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने मनीष का मोबाइल रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया था और बाइक को रेलवे स्टेशन के नजदीक पार्किंग में खड़ी कर दी थी।

पुलिस को करता रहा गुमराह...

कपिल से पुलिस ने कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने हमेशा पुलिस को गुमराह किया। खुलासे के लिए एसएसपी ने एसओजी को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एसओजी के हाथ अहम सुराग लगे और वारदात का खुलासा हुआ। 

#Saharanpur  #UttarPradesh

Post a Comment

0 Comments