UP : मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़कलां के जंगल में 20 दिन पूर्व सरूरपुर के डाहर निवासी 25 वर्षीय गौरव जाटव की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए उसका शव जलाया गया था। गौरव की पूर्व प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी और उसके दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची थी। हत्या के अगले दिन लापता हुई पूर्व प्रेमिका ललिता कश्यप और उसके दूसरे प्रेमी मोहकम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। हत्याकांड में शामिल मोहकम के दोस्त भानु को भी गिरफ्तार कर लिया है।ललिता और मोहकम ने क़त्ल के बाद शादी भी कर ली थी।
यह था मामला ...
मोड़कलां के जंगल में प्रधान कृष्णपाल के खेत में 19 फरवरी को जला हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार किया था। वहीं डाहर निवासी ललिता भी 19 फरवरी को फरार हो गई थी।
परिजनों ने गौरव के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरी ओर गौरव के परिजनों ने सरूरपुर थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब छानबीन के बाद जानी पुलिस ने ललिता को बरामद कर पूछताछ की तो उसने गौरव की हत्या का राज खोल दिया। इसके बाद जानी पुलिस ललिता को लेकर बहसूमा थाने पहुंची। बहसूमा पुलिस ने मोहकम और उसके दोस्त भानु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गौरव की हत्या करने के बाद शव को ईंख की पत्ती से जलाकर फरार होने की बात स्वीकार की।
भानु ने पैर पकड़े, मोहकम ने कैंची गर्दन में घोंपी....
पुलिस के अनुसार, ललिता से कोर्ट मैरिज कराने के बहाने गौरव को मोहकम और भानु ने बुलाया था। कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहले तीनों ने शराब पी और फिर उसे मोड़कलां के जंगल में ले गए। वहां भानु ने गौरव के पैर पकड़े और मोहकम ने गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बहसूमा थाने पहुंचे गौरव के छोटे भाई सौरभ ने बताया कि उसका भाई ठीक से बोल नहीं पाता था। 18 फरवरी सुबह 10 बजे वह लापता हो गया। वह घर पर गणेशपुर शादी में जाने की बात भी कह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहकम ने बताया कि उससे मिलने के बाद ललिता ने गौरव से बात करनी बंद कर दी थी, जिसके चलते वह ललिता को परेशान करने लगा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची, बाइक, गौरव का मोबाइल और गमछा भी बरामद किया।
#Meerut #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments