मौसेरे भाइयों को जिंदा फूंका:...20 लीटर पेट्रोल, 7 किलो गैस का किया इस्तेमाल; 2 महीने तक रची साजिश...!!
UP : कानपुर में करोड़ों की प्रॉपर्टी, पैसा और खुन्नस की वजह से मौसेरे भाइयों को जिंदा फूंका गया था। शातिर ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 20 लीटर पेट्रोल, 7 किलो गैस इस्तेमाल किया था।
"कबूलनामा पढ़िए"
हत्यारोपी विनोद और बदलू प्रसाद ने बताया ताया, सुनील आए दिन झगड़ा करता रहता था। वह आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता था। सुनील के सौतेले पिता के पास से आने के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति पर अधिकार छिन गया था।
प्रॉपर्टी के लालच और खुन्नस के चक्कर में पिता ने बेटे के साथ हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिश रची। दो महीने से दोनों हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। 19 मार्च को सुनील ने अपने घर पर बाथरूम की स्लैब डलवाई थी।
सुनील और उसकी मौसी का लड़का राज दोनों थके हुए थे। शराब पीने के बाद दोनों कमरे में पंखा चलाकर सो गए। इसके बाद कमरे में करीब 10 लीटर पेट्रोल छिड़क कर करके आग लगा दी। इसके बाद एक-एक लीटर पेट्रोल भरी पॉलीथिन दोनों पर डाल दी।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों को उठने का मौका ही नहीं मिल सका और दोनों अपनी जगह पर ही जिंदा जलकर मर गए। इस दौरान वहां मौजूद दोनों की बाइक में भी आग लगा दी। इसके बाद विनोद और बदलू अपने घर चले गए।आग की लपटें तेज होने और फिर बाइक का टायर फटने से आवाज हुई, तो मोहल्ले के लोगों को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद विनोद और बदलू खुद भी नाटकीय ढंग से पहुंचे।
#Kanpur
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments