Breaking News

हत्या और सुसाइड मे उलझा केस... डेढ़ साल पहले हुई थी शादी.. गले पर मिले फांसी के निशान

 



UP : सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके से पति और ससुरालजन फरार हो गए। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुजफ्फरनगर के गांव रथेड़ी निवासी सिदरा (32) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली नंबर-12 निवासी शाकिर के साथ हुई थी। रविवार की दोपहर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि घर में सिदरा का शव पड़ा है। पता लगते ही कोतवाली मंडी प्रभारी नेमचंद मौके पर पहुंच गए। घर से पति और मृतका की दो ननद, एक देवर व अन्य ससुराल जन फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के मायके में घटना की सूचना दी। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


हत्या या आत्महत्या?? जांच कर रही पुलिस..

" पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनाें बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हो सकता है कि सिदरा का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया या फिर उसने परेशान होकर आत्महत्या की हो।"


#UttarPradesh

Post a Comment

0 Comments