UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कमलेन्द्र सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा से की गई।टिकरापारा संजय नगर निवासी कमलेंद्र आईटी मार्केटिंग का काम करता है। कमलेंद्र ने बीते शनिवार 2 मार्च को उत्तरप्रदेश सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर कॉल किया था। इस कॉल को ड्यूटी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने उठाया था। कॉल पर आरोपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। कांस्टेबल ने जब आरोपी से उसका नाम और पता पूछा तो उसने फोन काट दिया।
इधर जैसे ही इस बात की जानकारी सुरक्षा मुख्यालय को हुई तो हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात नंबर को सर्विलांस के आधार पर आरोपी के लोकेशन की तस्दीक की। इस दौरान यूपी पुलिस को आरोपी का लोकेशन छत्तीसगढ़ रायपुर के टिकरापारा होना मिला। यूपी पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंचकर रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी कमलेंद्र को संजय नगर से धर दबोचा।
#UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments