आगामी उपचुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कटरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय कटरा में बनाए गए मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया हेतु टेंट, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न होनी चाहिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील तिलहर स्थित विकासखंड कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी दरवाजे एवं खिड़कियां सुरक्षित रूप से बंद रहें तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए। इसके अलावा 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments