योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के निकट पर्यवेक्षण में थाना खुटार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वांछित वारण्टी अभियुक्त की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मंगलवार, 23 अप्रैल 2025 को वाद संख्या 1092/15, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) के तहत फरार चल रहे अभियुक्त अरविंद कुमार पुत्र लालाराम, निवासी सलामतनगर, थाना मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी को उसके निवास स्थान से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना खुटार पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments