ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, काकोरी
काकोरी। पारा कोतवाली क्षेत्र के काकोरी मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार चालक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार को डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा एक मंदिर के सामने हुआ, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या UP 32 JV 6758 को चला रहा युवक पूरी तरह नशे में था। नियंत्रण खोने के कारण कार सीधे डंपर में जा भिड़ी, जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची मोहान रोड चौकी के प्रभारी सचिन कौशिक ने बताया कि चालक नशे में धुत था और गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments