Breaking News

पारा में बेखौफ चोरों का आतंक, घर में घुसकर ई-रिक्शे की बैटरियां व महिला के जेवर चोरी


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित श्री सालासर ड्रीम सिटी, पावर हाउस, फतेहगंज में देर रात हुई चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोर एक मकान में घुसकर ई-रिक्शे की बैटरियां, महिला के जेवर तथा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पटेल, जो किराए के मकान में रहते हैं, के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। पीड़ित के अनुसार, चोर घर के अंदर खड़े ई-रिक्शे की चारों बैटरियां खोलकर ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी के कानों के जेवर, गले में पहना मंगलसूत्र तथा एक मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments