संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को सरेआम पीटते नजर आए। मामला सामने आने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान के निर्देशन में और चौकी प्रभारी सतखंडा मनुज कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा था कि कुछ युवक एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आमजन में भी इसे लेकर आक्रोश था।
SHO ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो की पुष्टि होते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्यवाही की आमजन ने भी सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments