लखनऊ/मुजफ्फरनगर। संवाददाता सत्यपाल सिंह।।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेरठ एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर और शार्प शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया। यह मुठभेड़ थाना छपार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में हुई। मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए शाहरुख को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शाहरुख पठान का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और खतरनाक रहा है।
मुठभेड़ के दौरान बरामदगी में मिला भारी असलहा और वाहन:
शाहरुख पठान पर प्रदेश के कई जिलों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।
एसटीएफ की इस कार्रवाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments