ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के ग्राम बेलवा, ब्लॉक काकोरी से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली गरीब, लाचार और विधवा महिला सावित्री देवी पत्नी स्व. गुरु प्रसाद का कच्चा मिट्टी का घर तेज बारिश के चलते पूरी तरह से ढह गया।
अब हालात ये हैं कि सावित्री देवी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। न तो कोई रहने की व्यवस्था है और न ही खाने-पीने का कोई समुचित प्रबंध। बारिश के बाद की फिसलन और दलदल में उनका जीवन और भी संकट में पड़ गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद न पहुंची, तो सावित्री देवी की जान को भी खतरा हो सकता है।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि इस विधवा महिला की हालत पर संज्ञान लें और प्रधानमंत्री आवास योजना या आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। साथ ही अस्थायी आवास और खाद्यान्न जैसी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराना प्रशासन की नैतिक और मानवीय जिम्मेदारी है।
ऐसी आपदाओं में गरीबों की पीड़ा समझना और मदद करना ही सच्चा प्रशासनिक धर्म है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments