![]() |
| (मृतका रीता की फाइल फोटो) |
ब्यूरो रिपोर्ट (जहीन खान ✍️)
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा गोकुल गांव में एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। यहां रहने वाले रीत कुमार ने अपनी पत्नी रीता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, रीत कुमार खुरपी, बांका, करछुली आदि बनाने का काम करता है। उसकी बेटी रंजना ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से माता-पिता के बीच अलग-अलग बातों को लेकर विवाद हो रहा था।
रविवार रात रीता घर में सो रही थी, तभी रीत कुमार ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे रंजना की नींद खुली तो उसने मां का शव पड़ा देखा और पिता को गायब पाया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू कलह के चलते हुई है। मृतका की बड़ी पुत्री रंजना की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments