जनपद शाहजहाँपुर में खरीफ 2025 सीजन के अंतर्गत 1963 ग्रामों के कुल 8,94,544 गाटों का ई-खसरा पड़ताल सर्वे 10 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यह कार्य समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए 25 व 27 सितम्बर 2025 को विशेष सघन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
आज 27 सितम्बर 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा शेष गाटों का सर्वे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments