राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, शाहजहाँपुर द्वारा 19 से 20 सितम्बर 2025 तक ग्राम मियापुर (न्याय पंचायत बिलंदपुर गद्दीपुर, विकास खण्ड सिंधौली) में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री श्रीपाल पटेल ने फीता काटकर किया।
प्रशिक्षण उपरांत लाभार्थियों को लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी श्री असीम कुमार वर्मा, विशेषज्ञ श्री वीरेंद्र कुमार पाली, उद्यमी श्री नरेश चंद्र, डीआरपी पवन कुमार, अखलेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई प्रशिक्षार्थी—अमित पटेल, कार्तिक पटेल, ऋषभ पटेल, अवनीश, वर्मादीन, राजेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments