लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की मदद से गुमशुदा/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 34 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। फोन वापस मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और लखनऊ पुलिस का आभार जताया।
यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त अंकित कुमार और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी की और मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर एक-एक कर सभी फोन बरामद किए।
अपने फोन वापस पाकर मालिकों ने कहा कि यह उनके लिए बेहद बड़ी राहत है। कई लोगों ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना करते हुए लखनऊ पुलिस को धन्यवाद दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments