स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
आज प्रातः लगभग 06:45 बजे रोज़ा रेलवे स्टेशन से प्राप्त सूचना पर थाना रोज़ा पुलिस रेलवे किलोमीटर 1232/26-24 अटसकलया रेलवे फाटक पहुँची, जहाँ एक अज्ञात वृद्ध (उम्र लगभग 65 वर्ष) का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने तत्काल शव को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात को सुचारू कराया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा। मृतक की पहचान कराए जाने का प्रयास जारी है।
👉 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो थाना रोज़ा के मोबाइल नंबर 9454404219 / 8958975993 पर संपर्क करें।
मृतक का हुलिया –
इकहरा व मजबूत कद-काठी
रंग सावला
सफेद दाढ़ी व बाल, चेहरा गोल
कद लगभग 5 फुट 5 इंच
हरे रंग की टी-शर्ट और सफेद मटमैली धोती पहने हुए
अनुमानित आयु – लगभग 65 वर्ष
प्रभारी निरीक्षक, थाना रोज़ा
जनपद शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments