लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के बक्तौरीखेड़ा में बीते दो वर्षों से अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की जाँच में सामने आया कि गैंग का सरगना अपनी ही जमीन पर सभा स्थल बनाकर लालच व प्रलोभन देकर अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था। महिलाओं और बच्चों को कथित तौर पर बपतिस्मा (ईसाई दीक्षा) देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए बाध्य किया जाता था।
डीसीपी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मार्गदर्शन तथा एसीपी रजनीश वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की टीम ने गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि कई लोगों को अब तक धर्मांतरण कराया जा चुका है।
फिलहाल पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धर्मांतरण के लिए धन का स्रोत कहाँ से आ रहा था।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments