शाहजहाँपुर, 26 सितम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना 27 से 29 सितम्बर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई नवीन प्रतिष्ठानों के उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से भेंट करेंगे।
मंत्री जी 20:05 बजे लखनऊ से ट्रेन संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 22:42 बजे शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से स्टाफ कार द्वारा गन्ना शोध परिषद अतिथि गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
रविवार को मंत्री जी का पूरा दिन उद्घाटन कार्यक्रमों में व्यतीत होगा।
सोमवार प्रातः 06:30 बजे मंत्री जी स्टाफ कार से सीतापुर मार्ग होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और 09:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
जनपद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित आयोजकों को कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments