लखनऊ। आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को पीएम श्री बेसिक विद्यालय खुशहाल गंज के बच्चों को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत थाना पारा, लखनऊ का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान कक्षा 5 की छात्रा अश्वनी को एक दिन की थानाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापक अंजलि सक्सेना, श्वेता मिश्रा (स्पेशल एजुकेटर) तथा कक्षा 5 से 8 तक के कुल 22 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत यह कार्यक्रम बच्चों में कानून व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
👮♂️ इस अवसर पर थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने कहा —
"बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था से अवगत कराना हमारे लिए गर्व की बात है। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बच्चियों और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।"
साथ ही पुलिस टीम भी मौजूद रही:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments