लखनऊ। एटा जिले में मानवीय रिश्तों की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सास ने अपनी बहू को किडनी दान कर उसकी जिंदगी बचा ली।
फर्रुखाबाद जिले के जिजौटा बुजुर्ग गांव की पूजा की शादी 27 नवंबर 2023 को हुई थी। गर्भवती होने पर फरवरी 2025 में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से बेटी के जन्म के बाद हालत नाजुक होने पर पूजा को कानपुर रेफर किया गया।
चिकित्सकों ने जांच में बताया कि डिलीवरी के समय हुए संक्रमण से पूजा की दोनों किडनी 75% खराब हो चुकी हैं। जब पूजा ने अपनी मां से मदद मांगी, तो उन्होंने किडनी देने से इंकार कर दिया।
ऐसे समय में उसकी सास ने आगे बढ़कर किडनी दान करने का फैसला लिया। जांच में उनका ब्लड ग्रुप बहू से मैच कर गया। इसके बाद 13 सितंबर को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया।
डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद एक साल तक परिवार को लखनऊ में ही रहकर पूजा की देखभाल करनी होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments