शाहजहाँपुर, 22 सितम्बर 2025
नवरात्रि पर्व और आने वाले त्योहारों के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर और अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस के साथ मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मंदिरों के आसपास पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा गया कि—
शहर पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करने की अपील की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments