जनपद शाहजहाँपुर | दिनांक – 20 सितम्बर 2025
शाहजहाँपुर के थाना अल्हागंज परिसर में आज महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शिशु गृह केन्द्र का उद्घाटन श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा किया गया।
इस शिशु गृह केन्द्र की स्थापना विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान निश्चिंत होकर अपने शिशुओं और छोटे बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आनंददायक माहौल में रख सकें।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, थाना प्रभारी अल्हागंज सहित अनेक महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना व्यक्त की।
यह अभिनव पहल उत्तर प्रदेश पुलिस के मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments