शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में, थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
06.10.2024 को थाना तिलहर में वादी अजय कुमार सिंह निवासी गोरखपुर की तहरीर पर मुकदमा संख्या 610/24 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। प्रारम्भिक विवेचना के बाद आदेशानुसार केस की जाँच अपराध शाखा बरेली को सौंपी गई, जिसे निरीक्षक संजय कुमार धीर देख रहे थे।
दौरान विवेचना, 19.09.2025 को निरीक्षक संजय कुमार धीर व पुलिस टीम ने अभियुक्त विराज पटेल पुत्र श्री ज्ञानचन्द्र पटेल (आयु लगभग 24 वर्ष), वर्तमान पता– 402/4 मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज थाना जॉर्ज टाउन, प्रयागराज, स्थायी पता– ग्राम घघरियां, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को साउथ सिटी एक्सटेंशन, मकान नंबर एल-7 के सामने, शाहजहाँपुर से समय 16:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
पंजीकृत अभियोग
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments