पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज थाना पुवायाँ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस गश्त में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी पुवायाँ तथा थाना पुवायाँ पुलिस बल ने भाग लिया।
गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत हो सके।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments