ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश]
लखनऊ। काकोरी शहीद स्मारक पर उत्तर प्रदेश ग्राम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे और वहां की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई।
प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, कार्यालय सचिव हरीश कुमार गौरी, प्रभारी रवि प्रकाश चौटाला, श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, मीडिया प्रभारी लाल जी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद स्मारक पर गंदगी का आलम है।
दौरे के दौरान ग्राम समाज के लोग भी वहां मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने भुइयां माता, देवी माता और शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया और स्थानीय साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यह स्थल हमारे महानायकों की शहादत से जुड़ा है, इसलिए सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए और स्मारक की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments