ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता।। रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर): थाना क्षेत्र सकरन अंतर्गत शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बिसवां पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसा सकरन थाना क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर भिठमनी गांव के पास हुआ। आटो (संख्या UP34 DT 2792) सवारियां लेकर बिसवां जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गुप्ता (14) पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहम्मद जमाटोला थाना लहरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल लोगों में —
तीनों घायलों को पहले सीएचसी बिसवां भेजा गया, बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक राहुल के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments