शाहजहांपुर/खुटार।
खुटार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर पट्टियात में रविवार सुबह एक ग्रामीण युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
श्याम पाल अपनी भैंस के लिए घास काटने खेत में गया था। जैसे ही वह घास काटने बैठा, तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया और बुरी तरह घायल कर दिया।
पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ श्याम पाल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही वनकर्मी संतोष गौड़ और उनकी टीम मौके पर पहुंचे और घायल श्याम पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खुटार ले जाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है।
सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, वनकर्मी संदीप यादव और संतोष पाठक सहित अन्य वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों तथा जंगल के किनारों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments