स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शाहजहाँपुर जनपद में सहकारिता विभाग से सम्बंधित संस्थाओं — पी.सी.एफ., पी.सी.यू. एवं यू.पी.एस.एस. द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से मानकयुक्त धान की खरीद सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, मंडी परिसर एवं परिसर से बाहर स्थापित धान क्रय केन्द्रों पर अपर जिला सहकारी अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर खरीद प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
1️⃣ रौजा मंडी – श्री हरिकेश परमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी (मो. 9454190474)
2️⃣ पुवाँया मंडी – श्री आनन्द कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला सहकारी अधिकारी (मो. 8707790414)
3️⃣ बण्डा उपमंडी – श्री अभयराज सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सह.)
4️⃣ तिलहर मंडी – श्री दिनेश कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी
5️⃣ जलालाबाद मंडी – श्री शिवरतन लाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी
भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, मदनापुर, पुवाँया/सिंधौली, बण्डा/खुटार, तिलहर/जैतीपुर, कटरा-खुदागंज, निगोही, जलालाबाद एवं कलान/मिर्जापुर ब्लॉकों के लिए संबंधित सहायक विकास अधिकारी (सह.) एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी प्रतिदिन क्रय केन्द्रों पर उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा मानकयुक्त धान की खरीद नियमानुसार कराएं।
किसी भी प्रकार की लापरवाही या विचलन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments