स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहांपुर, 15 अक्टूबर 2025: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व) समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कार्यों में जनपद लगातार दो महीनों तक नंबर एक पर रहने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी गई। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रैंकिंग में गिरावट न आने दें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य निर्देश और समीक्षा:
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सभी उप-जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा:
"लक्ष्य के अनुसार काम कर शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करें और जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाएं। अधिकारियों की सक्रियता और समयबद्ध कार्यवाही ही सफलता की कुंजी है।"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments