शाहजहाँपुर, 08 अक्टूबर 2025 — “मेरा युवा भारत” अभियान के अंतर्गत विकास खंड बंडा के गुरु नानक देव इंटर कॉलेज में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड पुवायां, बंडा एवं खुटार के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री नामित दीक्षित, विशिष्ट अतिथि सरदार गुरिंदर सिंह एवं प्रबंधक सरदार जितेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा के साथ शारीरिक गतिविधियाँ भी जीवन का आवश्यक हिस्सा हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्य तलजीत कौर ने कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।”
प्रतियोगिताओं का विवरण:
🏐 बालक वर्ग — वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद
🏸 बालिका वर्ग — बैडमिंटन, 200 मीटर दौड़, खो-खो
विजेता परिणाम:
रेफरी: गौरव मिश्रा, तेज प्रताप सिंह व आशीष
समस्त विजयी प्रतिभागियों को मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में लेखाकार सोनम सचान, कार्यक्रम सहायक संदीप वर्मा व वी.पी. सिंह ने अतिथियों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनीत शुक्ला ने किया।
विशेष सहयोग — रोहित, सुधीर, मुनीष राठौर, रवित पटेल, दीप सिंह, रोशनी देवी, पंकज राठौर, शिवा एवं विद्यालय स्टाफ का रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments