शाहजहाँपुर, 18 नवम्बर 2025।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि विकास को गति देने के लिए सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सूबे में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण, पुनरोद्धार और संसाधनों के सुदृढ़ीकरण से सीधे रूप में फसल उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
सरकार की प्राथमिकता के केंद्र में किसान और खेती की उन्नति रही है। यही कारण है कि सिंचाई विभाग ने हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को पूरा कर सिंचाई क्षमता बढ़ाई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई में राहत मिली है।
नहरों की नियमित सिल्ट सफाई से टेल एरिया तक पानी का प्रवाह बेहतर हुआ है।
| वर्ष | खरीफ में सफाई (किमी) | रबी में सफाई (किमी) |
|---|---|---|
| 2022–23 | 1933 | 48,836 |
| 2023–24 | 3121.406 | 44,591.177 |
| 2024–25 | 1306.072 | 50,179 |
| 2025–26 (अगस्त तक) | 1226.123 | — |
उत्तर प्रदेश में ऊपरी गंगा, मध्य गंगा, शारदा, सरयू, गण्डक, बेतवा नहर सहित प्रमुख नहर प्रणालियों से विशाल क्षेत्र की सिंचाई की जा रही है।
इसके अलावा नहरों और नलकूपों द्वारा 24,121 तालाब/पोखर भरकर किसानों को अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments