शाहजहाँपुर, 15 नवंबर।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन कोलाघाट पुल का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि पुल के कुल 44 पिलरों में से दो पिलरों का निर्माण कार्य शेष है, जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य का थर्ड पार्टी ऑडिट नियमित रूप से कराया जाए तथा साइट पर सेफ़्टी मानकों का पूर्ण पालन हो, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने परियोजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जलालाबाद प्रभात कुमार राय सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments