महानगर के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर सहयोग संस्था द्वारा यातायात जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ADM F/R अरविंद कुमार, नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा (IAS), सीओ सदर प्रियांक जैन, ARTO सर्वेश कुमार सिंह, तथा यातायात प्रभारी विपिन मिश्रा मौजूद रहे।
कैंप में जेपी पब्लिक स्कूल व लीड कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
विशेष आकर्षण रहा—
जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चे यमराज और चित्रगुप्त बनकर सड़क पर उतरे।
सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खान एडवोकेट ने कहा कि आज सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं।
उन्होंने कहा—
“इतने लोग बीमारी से नहीं मरते, जितने गाड़ी दुर्घटनाओं में खत्म हो रहे हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।”
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि
आज की जागरूकता मुहिम में
ADM अरविंद कुमार ने कहा कि वह स्वयं अपने जीवन में एक बड़े एक्सीडेंट से गुजर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि—
“मैं एक घंटे तक बेहोश रहा था, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूँ कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।”
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी ने किया।
अंत में कार्यक्रम प्रभारी स्तुति गुप्ता और सरदार हरजीत सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे,
शिवम वर्मा, ममता यादव, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, हिना खान, लक्ष्मी गुप्ता, निदा नाज, मंजू, अंजली यादव, सुदामा प्रसाद,
इसके अलावा NTI और संजय इंटर कॉलेज के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments