स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। नगर निगम द्वारा “स्वच्छ त्योहार” पहल के अंतर्गत वार्ड–11 (अहमदपुरा) स्थित बाबा मनोकर्ण नाथ मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान महापौर अर्चना वर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान में पार्षद अनुप त्रिवेदी एवं संबंधित सुपरवाइजर की उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।
नगर निगम ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments