स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
लखनऊ। निदेशक, आयुर्वेद सेवायें, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के “Yoga 365” अभियान के अंतर्गत “100 Days Free Live Yoga Sessions” के सफल आयोजन हेतु 14 दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में समस्त प्राचार्य एवं अधीक्षक, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, समस्त क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी तथा राजकीय औषधि निर्माणशाला, लखनऊ एवं पीलीभीत के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार “Yoga 365” अभियान के अंतर्गत प्रदेश विशिष्ट लिंक
https://moa.habit.yoga?ref=Uttarpradesh
तथा समर्पित टोल फ्री नंबर
18003157008
के माध्यम से पंजीकरण कर 14 दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की जा सकती है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपदों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय निकायों तक योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना है।
निदेशक आयुर्वेद सेवायें, उत्तर प्रदेश डॉ. नारायण दास ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिकतम जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही की गई कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना भी सुनिश्चित करें।
यह पहल योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments