शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर में अंग्रेजी विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक “TGT Examination Guide for Self Preparation in English (with Explanations)” का औपचारिक विमोचन कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आजाद ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक टीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उन्होंने डॉ. अरुण कुमार यादव के इस शैक्षणिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सही दिशा प्रदान करती हैं तथा उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. अरुण कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस पुस्तक में नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार 15 अभ्यास प्रश्न-पत्रों का संकलन किया गया है, जिनके साथ विस्तृत व्याख्या भी दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने कहा कि पुस्तक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अंग्रेजी साहित्य, व्याकरण तथा महत्वपूर्ण तथ्यों की बेहतर समझ प्रदान करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बताया। अंत में सभी ने डॉ. अरुण कुमार यादव को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, हर्ष पाराशरी, अमित कुमार, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. अर्चना गर्ग सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments