[ स्वरोजगार अवसर / कृषि विभाग शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहाँपुर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को हरी झंडी दे दी है। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में 15 नए एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप) केंद्र खोले जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस योजना के पात्र केवल कृषि स्नातक या कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक युवा ही होंगे। आवेदनकर्ता की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, हालांकि अनुसूचित जाति/जनजाति और महिलाओं को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज: आवेदन के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट (जन्म प्रमाण हेतु), [Aadhaar Redacted], पैन कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शपथ-पत्र और स्नातक की मार्कशीट अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in के माध्यम से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद की जाएगी।
"सटीक खबरें, सबसे पहले - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments