[ स्वरोजगार प्रोत्साहन / सरकारी योजना ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क टूल-किट्स वितरण की घोषणा की गई है। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी के अनुसार, योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आधुनिक मशीनें प्रदान की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक लाभार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upkvib.gov.in/ पर जाकर 'टूल किट आवंटन' हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन मुख्यालय द्वारा गठित समिति के माध्यम से पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार पुरुष और महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
"निष्पक्ष समाचार, आपकी अपनी आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments